शिवपुरी. सेन्ट्रल बैंक के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बीते रोज जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर व अध्यक्षता सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केपी सिन्हा ने की। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, बैंक कर्मी व बैंक के ग्राहक काफी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेन्ट्रल बैंक को में भाग्य साली बैंक मानता हूं, इनके सौ वर्ष पूर्ण होने पर में इन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। साथ ही बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कर समाज सेवा करने वाले बैंककर्मियों का यह अच्छा प्रयास है। क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस रक्तदान में बैंक कर्मियों सहित 17 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक बी.डी शर्मा ने किया व आभार प्रदर्शन अमित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा के भागीरथ कुशवाह, दीपक सैन, शिवशंकर सोनी, सुरेश राठौर, सी.पी गोयल व समाजसेवी उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।