ग्राहक पंचायत जिले भर में होंगे नगर सम्मेलन

0
शिवपुरी. ग्राहक हितैषी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के नगर सम्मेलनों का आयोजन पूरे जिले में होगा। इसीक्रम में शिवपुरी नगर में 25 दिसम्बर को दोपहर 12:30 बजे से कैपीटल कम्प्यूटर एकादमी पर कार्यक्रम रखा गया है।
ग्राहक पंचायत के शिवपुरी तहसील संयोजक संजीव जैन व नगर अध्यक्ष अमित मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भोपाल में आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक इकाई पर नगर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसीक्रम में शिवपुरी जिले में उपभोक्ता दिवस सप्ताह के अवसर पर नगर सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलनों में नवीन कार्यकर्ता परिचय, ग्राह पंचायत द्वारा नगरों में अब तक किए ग्राहक हितैषी कार्यो का कृत्त भी रखा जाएगा। 

श्री मित्तल ने बताया कि शिवपुरी नगर के कार्यकर्ताओं के लिए यह सम्मेलन 25 दिसम्बर 2011 की दोपहर 12:30 बजे कैपीटल कम्प्यूटर एकादमी पर रखा गया है। इस कार्यक्रम में नगर कार्यकर्ताओं के अलावा तहसील एवं जिले के पदाधिकारी भी  शामिल होंगे। ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ग्राहकों के सम्मेलनों को सफल बनाने की अपील की है। अपील करने वालों में अखिलेश शर्मा, मनीष गोयल, रविन्द्र गोयल, दीपक अग्रवाल, श्रीमती सावित्री भटेले, संजीव प्रकाश, अमित विजयवर्गीय, दुर्ग सिंह यादव, दिनेश राठौर, अवधेश कुशवाह, घनश्याम शर्मा, पंकज शर्मा, राजू यादव, अभय कोचेटा, कमल गोयल, दिनेश शर्मा, विमल शर्मा, अंकित जैन, अंकुर जैन, संतोष शिवहरे आदि है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!