रूई गोदाम में भड़की आग, करंट लगने से युवक की मौत

0
शिवपुरी. शहर के सूर्या होटल क्षेत्रांतर्गत बीती रात्रि उस समय अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब यहां स्थित एक रूई के गोदाम में आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड द्वारा इस आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की गोयल का रूई का गोदाम सूर्या होटल हाईवे के समीप है। 

इस गोदाम में बीती रात्रि करीब 7:30 बजे एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते द्वारा इस आग पर 30 मिनट की मशक्कत के बाद बमुश्किल काबू पाया गया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

करंट लगने से युवक की मौत  
शिवपुरी- शिवपुरी जिले की भौंती थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करही में बीती रात्रि में मेहताब पुत्र बालकिशन गुर्जर उम्र 25 साल अपने खेत में काम कर रहा था तभी अचान उसका पैर तार पर पड़ गया जिससे उसे करंट लग गया जिससे उसकी हालत बिगड़ जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंती लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पता में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।

अवैध हथियार के साथ युवक दबोचा

शिवपुरी. जिले के भौंती थानान्तर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध हथियार सहित एक युवक को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रात: करीब 9:30 बजे भौंती पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कलूटा उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र वीर सिंह परिहार उम्र 22 साल निवासी मनपुरा अवैध हथियार के साथ में भौंती बस स्टेण्ड क्षेत्र में देखा गया है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर उक्त युवक को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से एक तलवार बरामद की है। उक्त युवक के खिलाफ पुलिस ने 25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!