भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है : मेनन

shailendra gupta
0
शिवपुरी. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने आज कार्यकर्ताओं से मतदान केन्द्र जीतने की व्यापक कार्य योजना पर ईमानदारी से अमल का आग्रह किया। उन्होंने मिशन 2013 को लक्ष्य केन्द्रित करते हुए कार्यकर्ताओं से आने वाले डेढ साल पार्टी को समर्पित करने का आहवान भी किया। श्री मेनन यहां अग्रवाल धर्मशाला में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, मोर्चा प्रकोष्ठो, के पदाधिकारियों की वृहद बैठक को संबोधित कर रहे थे, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने की।
श्री मेनन ने कहा कि भाजपा हमारा लक्ष्य विधानसभा जीतना नहीं मतदान केन्द्र जीतना है, इसलिए बूथ का भूत हमारे मस्तिष्क में सवार  करना होगा। जब तक हम बूथ स्तर पर जीतने की रणनीति पर काम नहीं करेगें। हमारा बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार आधारित दल है जहां पार्टी का संचालन परिवार भावना से किया जाता है। श्री मेनन ने कहा कि दूसरे सभी राजनीतिक दल व्यक्तित्व और परिवारों पर टिके है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की नींव पर खड़ा दल है। इस अंचल में नरेन्द्र सिंह तोमर उदाहरण है जो वार्ड अध्यक्ष से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तक बने है। इसी तरह राजनाथ सिंह, नितीन गड़कारी, बैकैय्या नायडू सभी मंडल स्तर के कार्यकर्ता रहे है। 

श्री मेनन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मतभेद भुलाकर पार्टी का कार्य करें क्योंकि प्रदेश और देश में भाजपा के प्रति माहौल मौजूद है हम अपने राजनैतिक- सामाजिक कौशल इस माहौल को परिणाम में परिवर्तित करना है। श्री मेनन ने कहा कि वे अब निरंतर प्रदेश भर में प्रवास करेंगे और संगठन स्तर पर संचालित सभी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा मैदानी स्तर पर सुनिश्चित करेगें। बैठक में उन्होंने आगामी दिनों की कार्य योजना भी प्रस्तुत की। 

इससे पूर्व श्री मेनन ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक करके परिचय प्राप्त किया भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने पिछले पांच माह को संगठन कार्यवृत एवं आगामी कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया और अतिथियों का स्वागत किया। बैठक मंच पर प्रदेशमंत्री ओमप्रकाश खटीक, संगठन प्रभारी दुर्गालाल विजय, मंचासीन थे बैठक में विधायक देवेन्द्र जैन, माखन लाल राठौर, प्रहलाद भारती, रमेश खटीक, जितेन्द्र जैन,जगराम यादव, सुशील रघुवंशी, ओमी गुरू, कामता प्रसाद खटीक, भैया साहब लोधी, नबप्रभा पडरया, राजेन्द्र गोयल, जण्डेल सिंह गुर्जर, लोकपाल सिंह लोधी, ओमी जैन, प्रमोद जैन, अजय खैमरिया, अरविन्द बेडर, जयप्रकाश सोनी, हरिओम नरवरिया, गणेश गुप्ता, बिन्नी शर्मा, बीनू शर्मा, रेखा मिश्रा, मुकेश गोयल, भरत अग्रवाल, दामोदर गोयल, पदमा जैन, विकास पाठक, शब्बीर खान, भानु दुबे, विजय खन्ना, बृजेश बिरथरे, विवेक बिलैया, धर्मवीर रावत, रिशिका अष्ठाना, हाफिज अली, रामू बिंदल, बाबू सिंह, हरिओम राठौर, बनियाराम धाकड़, आशुतोष शर्मा, विजय भारद्वाज, तुलाराम यादव, बलवीर सिंह चौहान  आदि लोग उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!