शिवपुरी. -लॉन टेनिस को बढ़ावा देने के लिए गत दिवस स्थानीय खेल परिसर माधवराव सिंधिया स्टेडियम पर बने लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टेनिस में दक्ष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डबल के टूर्नामेंट में छोटे खां एवं अजय सांखला ने फायनल मुकाबले में सुनील राजौरिया एवं पल्लव को हराकर फायल मैच में विजयश्री प्राप्त की।
उक्त प्रतियोगिता में शिवपुरी के प्रमुख 16 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता लीग एवं नाक ऑउट के आधार पर खेली गई थी। प्रतियोगिता का उदृदेश्य शहर में टेनिस को बढ़ावा देना एवं विकास करना है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों छोटे खां व अजय सांखला को विजयश्री मिलने पर सी.बी.पाण्डे, बसंत शर्मा, सलामत खां, राकेश शर्मा, नूर मोहम्मद, शरीफ खां, पवन कुशवाह, अंकुर जैन, अग्रवाल साहब, युनूस खां, महेन्द्र तोमर आदि ने बधाई व शुभकामनाऐं दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।