शिवपुरी- विश्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर 2011 से नि:शक्तजनों के लिए 4 दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं स्थानी पोलोग्राउण्ड शिवपुरी में प्रात: 11 बजे से आयोजित की गई है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्णता पर हैं। प्रतियोगिताओं के बेहतर आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों को जबावदारियां निर्धारित की गईं।
सामाजिक न्याय के उपसंचालक एच.आर.वर्मा ने बताया कि 4 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग दिनों में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से एथेलेटिक्स के तहत अलग-अलग दूरियों की दौड़ें, गोला एवं भाला फेंक, लम्बी एवं ऊंची कूंद, ट्राई साइकिल रेस के अलावा, फोटोग्राफी, मिट्टी के बर्तन बनाना, पेंटिंग, बांस के बर्तन बनाना, चित्रकलां, लेखन आदि कलाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।