"भारत को जानो" प्रतियोगिता का द्वितीय चरण

0
शिवपुरी। भारत विकास परिषद की "वीर तात्याटोपे" शाखा द्वारा आयोजित की जा रही  "भारत को जानो" प्रतियोगिता का द्वितीय चरण मंगलवार 6 दिसम्बर को सम्पन्न कराया जाएगा। इसका आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा शिवपुरी पर प्रात: 8.45 बजे से किया जाएगा। "वीर तात्याटोपे" शाखा के अध्यक्ष सुरेश चन्द शर्मा एवं सचिव धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि नगर स्तर पर आयोजित होने वाली द्वितीय चरण की प्रतियोगिता क्विज के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिसमें हर विद्यालय की टीम से रोटेशन एवं चक्रों के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। ऋणात्मक मूल्यांकन के साथ आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में सफल रही टीम प्रांत स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होगी।


उन्होंने बताया कि "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व एवं समर्पण के भाव को जागृत करना है। हमारे बच्चे जिज्ञासु हों, उन्हें भारत की प्रचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, भूगोल, विज्ञान तथा सन्तों, ऋषियों एवं महापुरुषों के साथ साथ प्राकृतिक सम्पदा की जानकारी भी प्राप्त हो सके, जिससे वे विश्वस्त हों कि आज भी हमारा भारत विश्व में किसी से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित होगी। 
कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत छात्र छात्राऐं भाग ले सकगें। चार चरणों में सम्पन्न होने वाली इस प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 6 दिसम्बर को होगा। नगर स्तर पर प्रथम आने वाली टीम प्रांत स्तर तथा अखिल भारतीय स्तर के लिए चयनित होगी। उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धर्म एवं संस्कृति, इतिहास, राजनीति एवं संविधान, भूगोल, साहित्य, खेलकूद के साथ सम सामयिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने सर्व संबंधितों से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!