शिवपुरी. युवा मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विश्वास सारंग को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर उनके ईष्ट मित्रों व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं। बधाई देने वालों में गगन खटीक, प्रभात मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, संदीप भार्गव, विवेक जैन, राजीव जैन, वासु खटीक, दीपक धाकड़ आदि शामिल हैं।
विदित हो कि विश्वास सारंग ने अपने राजनैतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी पार्टी के प्रति सदभाव व कार्य के प्रति सजग रहने का ही प्रतिफल है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता चुना गया है। उनके प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा पार्टी में काफी हर्ष व्याप्त है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।