रामकथा स्थल का हुआ भूमि पूजन

0
शिवपुरी- शिवपुरी में धार्मिक प्रभावना को बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध श्रीरामकथा मर्मज्ञ साध्वी विश्वेश्वरी देवी के पावन सानिध्य में आगामी 2 जनवरी से 10 जनवरी 2011 तक प्रतिदिन दोप. 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक  गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में होने जा रही रामकथा के लिए आज समिति के सदस्यों ने विधि वत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने भूमि पूजन अवसर पर बोलते हुए कहा कि शहर में इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए जिससे जनमानस पर धर्म प्रति आस्था बनी रहती है।



पत्रकारों से चर्चा करते हुए आयोजन समिति के सदस्य रामशरण अग्रवाल, कपिल सहगल, कृष्ण देव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, विनोद सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो जनवरी से 10 जनवरी तक गांधी पार्क मैदान में संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन तीसरी बार किया जाएगा। जिसमें कथा व्यास मानस माधुरी साध्वी विश्वेश्वरी देवी हरिद्वारा के श्रीमुख से अमृत वर्षा कराई जाएगी। जिसकी कलश यात्रा दो जनवरी को राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा, माधव चौक, गांधी चौक, न्यू ब्लॉक, होती हुई गांधी पार्क मैदान पहुंचेगी। जहां साध्वी विश्वेश्वरी देवी की सुमधुर वाणी से दोपहर 1 से 5 बजे तक संगीतमय, रामकथा का श्रवण कराया जाएगा। इस कथा का प्रसारण अस्था चैनल के माध्यम लाईव दिखाया जाएगा। इसी चलते रामकथा समिति के सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी भक्तगणों से अनुरोध किया है रामकथा स्थल पर पहुंचकर अमृत रसपान करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!