क्षत्रिय महासभा महिला इकाई नि:शक्तजनों को बांटेगें वस्त्र

shailendra gupta
0
शिवपुरी- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई संकल्पित सेवा के चरणों को आगे बढ़ाते हुए आगामी 29 दिसम्बर को फतेहपुर स्थित कोठी नं.31 के समीप नि:शक्तजनों के कल्याण के लिए क्षत्रिय महिला इकाई द्वारा नि:शुल्क वस्त्र एवं फल व बिस्कट एवं खिलौने वितरित किए जाऐंगे साथ ही नि:शक्तजनों के साथ मिलकर खुशियां मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी क्षत्रिय महिलाओं ने इस सेवा गतिविधि में भाग लेने के लिए भी अपनी सहमति दी।   

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक श्रीमती सुमन कुशवाह को प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में शामिल होने पर गत दिवस महासभा के निज-निवास पर क्षत्रिय महिला इकाई की पदाधिकारी व सदस्यगणों मधु राठौड, कमलेश चौहान, ममता सेंगर, मीरा सिकरवार, नीता तोमर, सुनीता सेंगर, सुनीता राठौड, सपना परिहार, अमिता सिंह जादौन, सुनीता गौर, कुसुम गौर, नीता सिं तोमर, मनोरमा भदौरिया, संध्या बघेल, मुन्नी चौहान, केशकान्ति भदौरिया, मोहिनी भदौरिया, सुशीला सेंगर, सुधा सेंगर, स्वाति सेंगर, अदिति राठौड, आराधना पुण्ढीर, रतन राठौड, कमला सिसौदिया, आशा चौहान, मालती देवी पुण्ढीर, ममता राठौड एवं संध्या भदौरिया ने बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की. 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!