शिवपुरी- सामान्य प्रशासन नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन विभाग के राज्य मंत्री के.एल अग्रवाल जी को शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा शिवपुरी द्वारा जिला जिलाधीश शिवपुरी में माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस स्वागत की बेला में आनंद कुमार गर्ग, संगठनमंत्री सुशील अग्रवाल जिलाध्यक्ष, कमलकांत कोठारी जिला महामंत्री, मनोज निगम प्राचार्य, कृष्णराम बंसल, कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ला उपाध्यक्ष सुकमाल जैन कोलारस, बालिक दास, सदाशिव भार्गव, बसंत श्रीवास्तव, हरीशंकर भार्गव, राजेन्द्र गौतम, सुभाष चालीस गांवकर, प्रदीप भटनागर, मनोज श्रीवास्तव बडागांव, अखिलेश रमन शर्मा, राकेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे। मंत्री जी ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।