शिवपुरी. जिला शिक्षा अधिकारी बीपी अहिरवार के पिता रतनलाल अहिरवार का रविवार को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम भाण्डेर में किया गया। डीईओ श्री अहिरवार के पिता के देहांत की खबर जैसे ही शिवपुरी पहुंची, शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शोक व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक व्यक्त करने वालों में कर्मचारी नेता चन्द्रशेखर शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, भगवत शर्मा, नीरज सरैया, स्नेह सिंह रघुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, ओमप्रकाश जॉली, रोहिणी अवस्थी, सुशील अग्रवाल, मनोज निगम, नगेन्द्र रघुवंशी, राजकुमार सरैया, राजीव भार्गव आदि शामिल हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।