शिवपुरी. शहर के करौंदी क्षेत्र में बंजर पड़े अपने फार्म हाउस पर खेल रहे तीन बच्चों के साथ वहां मौजूद शराबखोरी बदमाश युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जैसे-तैसे जान बचाकर भाग एक बालक ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी तब कहीं जाकर अन्य दो बच्चों को बचाया जा सके तब तक बदमाश शराबी युवक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाश शराबी युवकों के विरूद्ध धारा 323 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतेश पुत्र मनोज बाथम उम्र 13 वर्ष नि.इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने एवं गिर्राज व एक अन्य बालक करौंदी स्थित विनय नगर कॉलोनी में अपने खेत पर गए हुए थे। जहां इन बालकों से एक पेड़ की छोटी सी लकड़ी टूट गई तभी वहां तीन अन्य बदमाश युवक शराब पी रहे थे जिन्होंने इन बालकों को देखा और देखते ही बेरहमी से बैल्ट व हाथ-पैरों से मारपीट करना शुरू कर दी है। जैसे-तैसे प्रीतेश इनसे जान बचाकर भागा तो वह करौंदी में अपने फूफाजी के यहां पहुंचा जहां से फूफाजी व अन्य करौंदी के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां दे बालक गंभीर रूप से मारपीट में घायल दिखे और मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए। मामले की जानकरी फिजीकल पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।