शिवपुरी- पीडि़तजनों की सेवा में ही सच्चा परमार्थ है इन्हीं संकल्पों के साथ स्व.शिखरचंद जैन परमार्थ समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा इण्डस्ट्रीयल एरिया के पीछे गौशाला स्थित गरीब परिवारों के मध्य गरम वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के कार्यकर्ता सुधीर सिंघल ने बताया कि इस गर्म वस्त्र सेवा माह के प्रारंभ में दूरस्थ बसी निर्धन बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद महिला, बच्चे एवं बुजुर्गोँ को गर्म कपड़े मुहैया कराए जाऐंगे।
यह कार्यक्रम पूरे माह निर्धारित तिथियों में संपन्न किए जाऐंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ अन्य कार्यकर्ता चौधरी रीतेश जैन, अजीत सिंघल, राजेन्द्र शर्मा(पप्पू महाराज), श्रीमती शकुन देवी, सुनील सिंघल, रानी सिंघल, विजय सिंह सिकरवार, सुनील जैन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।