भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू

shailendra gupta
0
शिवपुरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कार्यालय मंत्री संदीप भार्गव व मीडिया प्रभारी डॉ.राकेश राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला को प्रदेश द्वारा दिया गया 15000 युवा सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। युवा मोर्चा का ये विशेष सदस्यता अभियान होगा जो कि 12 जनवरी को विवेकानन्द जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाषचन्द्र  निर्वाण दिवस तक चलेगा।


इसके लिए जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा बैठकें कर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर मण्डलों में भेजा जाएगा। अधिक से अधिक युवा भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण करें इसके लिए प्रत्येक मण्डल स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाऐंगे। युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान में युवाओं के सदस्य बनाते समय इस बार कांग्रेस की केन्द्र सरकार के महंगाई, घोटालों, कालेधन, दमनकारी एवं भ्रष्ट नीतियों के तथा एक मजबूत लोकपाल ना लाने के बारे में भी युवाओं को बताया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं के बीच जाकर उन्हें भाजपा की रीति व नीति एवं माननीय शिवराज सिंह चौहान के भाजपा शासनकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा तथा भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसे लेकर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!