इनरव्ही क्लब द्वारा कल्याणी धर्मशाला व गरीबों में नि:शुल्क वस्त्र वितरण

0
शिवपुरी- सर्दी के मौसम में गरीब बस्ती के बच्चों व महिला-पुरूष व कल्याणी धर्मशाला में निवासरत महिलाओं व बच्चों के लिए समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती कविता बिन्दल, सचिव श्रीमती शशि शर्मा व अन्य सदस्यगणों श्रीमती ममता जैन, नीलम अरोरा, कुसुम गुप्ता, मृदुला राठी, रेणु जैन, निर्मला कोचेटा, अल्का सांड, रानी गोयल, नीतू गोयल एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर गरम वस्त्र एकत्रित कर इनका वितरण किया गया।


कल्याणी धर्मशाला में मौजूद महिलाओं को स्वेटर व अन्य गर्म वस्त्रों के साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी ऊनी कपड़े बांटे गए। मौसम में सर्दी से बचाव की अन्य जानकारी भी क्लब की पदाधिकारी व सदस्यगणों द्वारा दी गई। इन वस्त्रों को पाकर गरीब बस्ती के लोग व कल्याणी धर्मशाला में मौजूद महिलाओं ने खुशी व्यक्ती की साथ ही इस अवसर पर इन्हें कुपोषण से दूर रहने की समझाईश भी दी गई।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!