शिवपुरी- शहर में आगामी 11 दिसम्बर को स्थानीय सुखसागर रेस्टोरेंट के सभागृह में ओशो मित्र मण्डल शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ ओशो जन्मोत्सव का आयोजन कर मनाया जाएगा। जीवन जीने की कलाओं को ओशो प्रेम ध्यान साधना शिविर के माध्यम से जन-जन को सुख व शांति प्रदान करने वाले ओशो की स्मृति में प्रतिवर्ष ओशो प्रेमी उल्लास से जन्मोत्सव मनाते है।
ओशो मित्र मण्डल द्वारा आयोजित ओशो जन्मोत्सव के अवसर पर सभी नागरिकों से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। जहां 11 दिसम्बर को शाम 4:30 बजे होटल सुखसागर रेस्टोरेंट पहुंचकर ओशो संध्या-सत्संग जन्मोत्सव में शामिल हों। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में शहर ही नहीं बल्कि अन्य संभाग व प्रदेश और देश से ओशो प्रेमी शिवपुरी आऐंगे। इस अवसर पर संध्या-सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा ताकि ओशो की ध्यान-साधना के माध्यम से जीवन को किस प्रकार खुशहाल बनाया जाए सके इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।