बीड़ी नं.72 परिवार ने मनाया पुण्य स्मरण दिवस

shailendra gupta
0
शिवपुरी. बीड़ी उद्योग जगत के रूप में ख्याति प्राप्त बीड़ी नं.72 परिवार के संस्थापक स्व.रमेशचन्द्र अग्रवाल की 12वीं पुण्यतिथि के रूप में मनाए जा रहे सेवा माह के चरण में गत दिवस संस्थापक स्व.रमेशचन्द्र अग्रवाल जी की धर्मपत्नी एवं उनके पुत्र वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोचकन्द्र अग्रवाल उर्फ बल्लू भैया की पूज्यनीय माताजी स्व.श्रीमती सुशीला देवी के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस को बीड़ी नं.72 परिवार व ईष्ट मित्र मण्डल ने बड़े ही सौहाद्र्र पूर्वक मनाया। जहां आयोजित विशाल भण्डारे में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की संख्या में नगरवासियों ने भण्डारे के रूप में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शिवपुरी में बीड़ी नं.72 परिवार ने इस बार अपने पितृपुरूष स्व.रमेशचन्द्र अग्रवाल की 12वीं पुण्यतिथि को सेवा माह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया। इस सेवा माह को उनके पुत्र वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल उर्फ बल्लू भैया ने संकल्प के तहत चार विशाल भण्डारे नगर में आयोजित कर नगरवासियों के साथ पुण्य स्मरण दिवस मनाया। इसी क्रम में गत दिवस 27 दिसम्बर को पूज्यनीय माताजी स्व.सुशीला देवी के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस के अवसर पर भी निज-निवास पर ही श्री अखण्ड रामायण का पाठ आयोजित किया गया जिसके समापन के साथ निज-निवास पर ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए पुण्य स्मरण दिवस को मनाते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!