| Founder of Bidi No 72 |
शिवपुरी-बीड़ी नं.72 परिवार व बीड़ी उद्योग के शिखर पुरूष के रूप में ख्याति प्राप्त व्यवसाई स्व.रमेशचन्द्र अग्रवाल की 12वीं पुण्यतिथि को बीड़ी नं.72 परिवार सेवामाह के रूप में मना रहा है। जहां इस सेवामाह का पुण्यमयी कार्य उनके पुत्र त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल उर्फ बल्लू भैया एवं ईष्टमित्रों द्वारा किया जा रहा है।
सेवा माह के अंतर्गत अब तक बीड़ी नं.72 परिवार द्वारा दो विशाल अन्नकूट भण्डारे पूर्व में आयोजित किए जा चुके है जिसमें प्रथम भण्डारा स्वयं के प्रतिष्ठान गुना-शिवपुरी वायपास स्थित शक्कर मील पर एवं द्वितीय भण्डारा कृष्ण वाटिक फतेहपुर रोड पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में अब सेवा माह का तृतीय चरण आज 18 दिसम्बर 2011 रविवार को स्थानीय ठकुरपुरा में विशाल अन्नकूट भण्डारा होने जा रहा है जहां शहर के सभी नागरिकों से इस अन्नकूट प्रसादी में सपरिवार प्रसाद लाभ लेने की अपील बीड़ी नं.72 परिवार द्वारा की गई है साथ ही आगामी 25 दिसम्बर को भी बल्लू भैया द्वारा तारकेश्वरी स्थित निज-निवास पर श्री अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा एवं 26 दिसम्बर को बीड़ी नं. 72 परिवार के संस्थापक स्व.रमेशचन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं उनके पुत्र त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल उर्फ बल्लू भैया की माताजी स्व.सुशीला देवी अग्रवाल के प्रथम पुण्य स्मरण पर भी चतुर्थ विशाल भण्डारे का आयोजन श्री अखण्ड रामायण पाठ समापन के साथ निज-निवास पर किया जाएगा। सभी नगरवासियों से स्व.रमेशचन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि के रूप में मनाए जा रहे सेवामाह मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने की अपील की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।