शिवपुरी। शिवपुरी शहर मे इस समय आवारा आंतक का खौफ है,प्रतिदिन 40 लोग इस आंतक का शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे है। आप आप सोच रहे होगें की यह आवारा आंतक कोन है हम बात कर रहे है सडक पर विचरण करते हुए आवारा कुत्ते,आवारा स्ट्रीट डॉग को सडको से हटाने के लिए न्यायायल ने भी गाइड लाइन जारी की है,शिवुपरी की नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया जिससे प्रतिदिन 40 लोग सरकारी अस्पतात मे आवारा कुत्तो के शिकार होकर बेक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे है।
शिवपुरी शहर मे दिन हो या फिर रात कुत्तों के झुंड मुख्य सड़कों पर कब्जा जमाए रहते हैं। यह आवारा कुत्तों का झुंड संयुक्त रूप से पैदल और वाहनों से निकलने वाले लोगों के पीछे दौड़ कर हमला करते हैं, जिसके कारण राहगीरों को सड़क पर चलते हुए भी दहशत में रहना पड़ता है। आवारा कुत्तों के द्वारा पूर्व में कई हमले हो चुके हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन जगहों पर आवारा कुत्तों के यह झुंड विचरण कर रहे हैं वह कोई सुनसान जगह नहीं, बल्कि व्यस्त रिहायशी और व्यावसायिक इलाके है। सुबह-शाम मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोग, स्कूल जाने वाले वच्चे सवसे ज्यादा खतरे में हैं।
न गिनती और न नसबंदी की व्यवस्था
खास बात यह है कि जिला प्रशासन के पास न तो पालतू कुत्तों का कोई आंकड़ा है और न ही सड़कों पर आतंक का पर्याय बने आवारा कुत्तों का, जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। बात अगर कुत्तों की नसबंदी की करें तो इसके लिए कोई प्रशासनिक इंतजाम धरातल पर नहीं किए गए हैं, जिसके कारण कुत्तों की संख्या में कई गुना रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
कुत्तों को लेकर ये हैं न्यायालय के आदेश
कोर्ट ने आदेश दिया कि शिक्षण संस्थान, अस्पताल, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, बस स्टैंड, डिपो और रेलवे स्टेशन के परिसर से आवारा कुत्तों को हटाकर डिजाइनेटेड शेल्टर में भेजा जाए, उन्हें वहीं वापस न छोड़ा जाए।
देश के हर जिले में कम से कम एक चालू' पशु जन्म नियंत्रण केंद्र' (एबीसी) जरूर बनाया जाए।
कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाई है। खाना खिलाने के लिए नगर पालिका को निर्धारित फीडिंग जोन बनाने होंगे।
कोर्ट ने कहा कि कोई व्यक्ति या संगठन नगर पालिका अधिकारियों को एबीसी नियमों के तहत कुत्तों को पकड़ने से नहीं रोक सकता।
इंतजाम सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं।
इमामवाड़ा क्षेत्र निवासी जकी खान ने बताया कि इमामबाड़ा और झांसी ऐसे कुत्ते जो लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं, उन्हें योग्य पशु चिकित्सकों की जांच के बाद कानून के तहत खत्म किया जा सकता है।
आवारा कुत्तों का झुंड पूरी सड़क पर विचरण करता है। यहां से गुजरने वाले राहगीरो पर हमला करता है। कुत्तों के अचानक हमले से दहशत में आए कई राहगीर तो सड़क पर गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
हर दिन 40 से अधिक लोगों को शिकार बना रहे कुत्ते
शहर में कुत्ते हर दिन 40 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए आए मरीजों के आंकड़ों के अनुसार, 12 नवंबर को 48, 13 नवंबर को 41, 14 नवंबर को 47, 15 नवंबर को 37, 16 नवंबर को 50, 17 नवंबर को 43, 18 नवंबर को 39, 19 नवंबर को 44 और 20 नवंबर को 40 मरीज वैक्सीनेशन कराने अस्पताल पहुंचे।
इनका कहना हैं
नगर पालिका कुत्तों को रोजाना पकड़ रही है। हमने आज भी कुत्ते पकड़े हैं। इन कुतों को हम पकड़ने के बाद शहर के बाहर जंगल क्षेत्र में, अमोला घाटी के तरफ छुड़वा रहे हैं।
योगेश शर्मा सेनेट्री इंस्पेक्टर।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।