Shivpuri News: रन्नौद हत्याकाण्ड, इरादा साबित नहीं, फिर भी 6 दोषियों को 5-5 साल की जेल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। रन्नौद गांव के मंदिर में हुई भागवत कथा में शामिल होना एक परिवार को इतना भारी पड़ा कि इसकी कीमत घर के बुजुर्ग को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। रन्नौद थाना क्षेत्र के करीब ढाई साल पुराने इस चर्चित मामले में अब अदालत का फैसला आ गया है। 

पंचम अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह की कोर्ट ने 11 आरोपितों पर लगे हत्या के आरोप को तो खारिज कर दिया, लेकिन लाठियों के हमले से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में छह दोषियों को गैर-इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए पांच-पांच साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, पुख्ता सबूतों के अभाव में पांच अन्य आरोपितों को बरी कर दिया गया है।

कथा में शामिल होने से नाराज थे आरोपित 
फरियादी रामजीलाल लोधी ने थाना रन्नौद में रिपोर्ट की थी कि घटना से करीब 15 दिन पहले गांव में आदिवासियों ने मंदिर पर भागवत कथा कराई थी। उसमें जितेन्द्र, राधे, अजवसिंह, प्राणसिंह कथा में शामिल होने नहीं गए थे, लेकिन रामजीलाल का परिवार गया था। 2 जून 2024 को दोपहर करीब 2:30 बजे रामजीलाल अपने परिवार के साथ घर के वाहर सरसों साफ कर रहा था, तभी जितेन्द्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर, राधे और अजबसिंह हाथ में लुहांगी लेकर आए। 

उन्होंने पूछा, तुम और तुम्हारा परिवार
आदिवासियों की कथा में क्यों गया था? और गालियां देने लगे। मना करने पर राधे ने लुहांगी से रामजीलाल को मारा। जब उसे बचाने के लिए उसकी पत् नी भूरियाबाई आई तो जितेंद्र ने उसे कुल्हाड़ी मार दी। जब भूरिया को बचाने के लिए घायल प्रेमनारायण (60) आया तो उसे भाई भगवत और भतीजे अनिल को भी अजबसिंह, प्राणसिंह, 

संतोष और रघुवीर ने लाठी से पीटा
मारपीट के बाद जाते-जाते आरोपित धमकी देकर गए। आज के बाद तुम्हारा परिवार कभी आदिवासियों की कथा में गया तो जान से खत्म कर देंगे। सिर में चोट लगने से प्रेमनारायण की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोर्ट ने क्या माना, क्या नहीं मानाः 
ततकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि गाली गलौज, घर में घुसकर हमला, धारदार हथियार से गंभीर चोट और धमकी का आरोप सावित नहीं हुआ। हत्या का इरादा भी साबित नहीं हुआ है, लेकिन ये सावित हुआ कि आरोपियों ने एक राय होकर रामजीलाल, भूरियावाई और भगवत को लाठी से मारा और प्रेमनारायण के सिर में
ऐसी चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हुई। बचाव पक्ष का ये तर्क कि प्रेमनारायण ने पहले जितेन्द्र पर कुल्हाड़ी मारी और भागते हुए गिरकर मर गया, कोर्ट ने नहीं माना। डाक्टर ने माना कि जितेन्द्र की चोटें कुल्हाड़ी से लगीं, ये साबित नहीं हुआ। वहीं प्रेमनारायण की मौत सिर की चोट से होना साबित हुआ। 

आरोपित जितेन्द्र लोधी, राधेलाल उर्फ राधे लोधी, अजबसिंह लोधी, प्राणसिंह लोधी, संतोष लोधी, रघुवीर लोधी, इन छह को धारा 323/34 और धारा 302 के स्थान पर धारा 304 पैरा-दो सहपठित धारा 34 में दोषसिद्ध किया गया। सभी को गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच-पांच साल के सश्रम कारावास एवं एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। 

वहीं मारपीट के मामले में छह-छह माह के सश्रम कारावास एवं 500-500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में अरविंद लोधी, जगदीश लोधी, गव्वर वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि को बरी कर दिया। आरोपित जगदीश व अरविंद की ओर से पैरवरी अभिभाषक सतेन्द्र सक्सेना व अंकित वर्मा ने की।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!