शिवपुरी, किड्स गार्डन स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान जागरूकता शिविर संपन्न

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 05 नवम्बर को किड्स गार्डन स्कूल शिवपुरी में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी श्री धर्मवीर सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका सुरक्षित होना अति आवश्यक है। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों को गुड टच और बैड टच के अंतर को समझाया। इसके साथ ही छात्रों को निशुल्क विधिक सहायता, नालसा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह अधिनियम तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की महत्ता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल शिवपुरी से श्री जलज रावत ने स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आज के समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और किशोरों को इंटरनेट व सोशल मीडिया का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

इस जागरूकता शिविर के सफल आयोजन में किड्स गार्डन स्कूल के चेयरमैन, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों को सुरक्षित एवं जागरूक माहौल में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!