शिवपुरी,दिपावली के त्यौहार पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियो की हडताल शुरू

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर शिवपुरी में भी दिखने लगा है। नगर पालिका के करीब 350 सफाई कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर हैं। उनके काम बंद करने से शहर में कचरा फैलने लगा है।

कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और ठेका प्रथा खत्म करने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। उनके काम पर नहीं आने से सड़कों, गलियों और सार्वजनिक जगहों पर रोज की सफाई नहीं हो रही है।

नियमितीकरण, ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
कर्मचारी नेता मनोज लाहौरी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मांगों में नियमितीकरण, उचित वेतन, ठेका प्रथा खत्म करना और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

लाहौरी ने कहा कि मांगों पर फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दीपावली के दौरान बाजारों और रिहायशी इलाकों में कचरा बढ़ रहा है। हड़ताल लंबी चली तो आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था और बिगड़ सकती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!