शिवपुरी, कोलारस से लौट रहे बद्री की मौत, बेटे को घायल सडक पर मिले थे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के रन्नौद में बुधवार रात करीब 10 बजे नारायण ढाबे के सामने ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में चालक बद्री प्रसाद चिढ़ार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

पांडेपुर निवासी बद्री प्रसाद कोलारस मंडी से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। रन्नौद में नारायण सिंह कुशवाहा के ढाबे के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान बद्री प्रसाद ट्रैक्टर से गिर गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। बद्री प्रसाद का बेटा संजीव भी पीछे से आ रहा था। वह मौके पर पहुंचा तो पिता ट्रैक्टर के पास घायल हालत में मिले। रन्नौद पुलिस बद्री प्रसाद को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर नहीं मिला ट्रैक्टर
हादसे के बाद ट्रैक्टर मौके पर नहीं मिला था। जांच में पुलिस को पता चला कि ट्रैक्टर फार्मट्रैक कंपनी का है और इसका मालिक ज्ञानी राठौर है। पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!