शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एक विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह एवं परिवहन उप निरीक्षक श्री प्रवीण डाबर के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें नियमों के विरुद्ध मिलने पर शमन शुल्क वसूलने के साथ ही वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की गई।
वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने बताया कि गत दिवस चलाए गए इस विशेष चैकिंग अभियान के दौरान कुल 32 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कागजातों में कमी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभिन्न मामलों में कुल 44 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इनमें से एक जब्त वाहन को थाना पिछोर में तथा दूसरे जब्त वाहन को खोड़ चौकी परिसर में पूरी तरह सुरक्षित रखवाया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध दस्तावेजों और नियमों के विपरीत वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
%20(59).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।