शिवपुरी के 500 से अधिक भक्त शामिल होगें गोवर्धन दडौती परिक्रमा में, नि:शुल्क

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। राधा रानी सेवा समिति शिवपुरी द्वारा गोवर्धन धाम में आयोजित होने वाली निःशुल्क सामूहिक दंडवती परिक्रमा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जल मंदिर मैरिज हॉल में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 दिसंबर 2026 से गोवर्धन धाम में सामूहिक दंडवती परिक्रमा प्रारंभ की जाएगी, जिसमें शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों के 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल होकर गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा करेंगे।

बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण जी के छायाचित्र के समक्ष समिति के संरक्षक हरिशंकर दुबे, सुरेंद्र कुमार गोयल (पप्पू), गोपाल दास गुप्ता (कुंवरपुर) एवं अशोक शिवहरे द्वारा तिलक-चंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने राधा रानी एवं गिरिराज जी का स्मरण करते हुए इस धार्मिक एवं सेवा कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया। दंडवती परिक्रमा के सफल आयोजन हेतु राजेंद्र पिपलोदा,रिंकू पुजारी एवं आकाश उपाध्याय (धौंदा वाले) को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर विगत वर्ष दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का समिति की ओर से सम्मान किया गया। गत वर्ष की परिक्रमा के दौरान की गई व्यवस्थाओं एवं अनुभवों की जानकारी मनीष गोयल द्वारा दी गई, जिससे आगामी आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाया जा सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी भक्तों एवं सदस्यों का आभार पवन जैन एवं जुगल गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।


बैठक में मुख्य रूप से विपिन पचौरी, राकेश अग्रवाल, सुनील उपाध्याय, जितेंद्र तोमर, महेंद्र करारे, सुश्री कामिनी खटीक, विशाल गुप्ता (छर्च वाले), रोहित प्रधान,सोनू मित्तल, सूरज मंगल,आदित्य गुप्ता, कनिष्क शर्मा, संग्राम राठौर, राजेश सोनी,ओमप्रकाश सिंह, देवदीप गौतम,बॉबी फक्का,हरवीर रावत प्रकाश अग्रवाल, मनीष जैन,सौरभ अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री गिरिराज जी की पावन दंडवती परिक्रमा से जोड़ना तथा निःशुल्क सेवा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!