शिवपुरी। गुना जिला न्यायालय में पदस्थ व शिवपुरी निवासी बाबू ने विदिशा जिले में बीते रोज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाबू मौत से पहले एक सुसाइड नोट छोडकर गया है, जिसमें एक अधिकारी व नृत्य पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। इधर मृतक की पत्नी ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी निवासी मनीष बाथम कई साल से गुना कोर्ट में बाबू के पद पर पदस्थ था। वह दो दिन पहले अचानक गुना से गायब हो गया था। उसके बाद मनीष का शव बुधवार को विदिशा जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में भगवंतपुर के पास एक खेत में पेड पर फंदे से लटका मिला। मनीष की पत्नी विनीता बाथम ने पति के पास से मिले सुसाइड नोट का हवाला देते हुए न्यायालय के एक अधिकारी व भूत्य पर पति को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। विनीता का कहना है कि उनके पति को नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही थी और एक फाइल को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
यह भी लिखा बाबू ने सुसाइड नोट में
मनीष ने मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि विनीता मुझे माफ कर देना। मुझे विभाग के लोगों द्वारा ही प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रताड़ित करने वाले लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। पति की मौत के बाद विनीता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। जिस जगह मनीष का शव मिला, वहीं पास में मनीष की बाइक भी मिली है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।