खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा मे रफ्तार के कहर ने एक 28 साल के युवा की जान ले ली है। शनिवार की शाम एक बालाजी बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टपरियन (देवखो गांव) के रहने वाले 28 वर्षीय रविंद्र सिंह लोधी अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बालाजी बस सर्विस की एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रविंद्र गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद राहगीरों ने बिना समय गंवाए इंसानियत का फर्ज निभाया और घायल रविन्द्र को तुरंत खनियांधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पस्ता मे उपस्थित डॉक्टरो ने घायल की गंभीर स्थिती को देखते हुए रविंद्र को बेहतर इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए रविंद्र ने अंततः आज दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।