शिवपुरी, 11 अक्टूबर 2026: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं मृदुभाषी नेता, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष एवं पोहरी के पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती ने दिवंगत ज्योतिषाचार्य पंडित राधेश्याम अवस्थी जी के निवास जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके साथ अपने संस्मरण साझा किए।
श्री प्रहलाद भारती ने बताया कि, ज्योतिषाचार्य पंडित राधेश्याम अवस्थी जी के साथ उनके पारिवारिक संबंध कम से कम तीन दशक पुराने हैं। पंडित राधेश्याम जी उनके परिवार के राज ज्योतिष थे एवं उनके ही मार्गदर्शन पर सभी प्रकार के दान धर्म किए जाते थे। श्री प्रहलाद भारती ने बताया कि पंडित राधेश्याम जी नहीं उनके परिवार में सभी सदस्यों की जन्म कुंडली लिखी और भविष्यवाणी की। राधेश्याम जी की भविष्यवाणी कभी गलत नहीं हुई। श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि, आज शिवपुरी ने अपना एक विद्वान ज्योतिषाचार्य खो दिया है, लेकिन उनकी स्मृति हमेशा हमारे हृदय में रहेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।