शिवपुरी। शिवपुरी शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं धर्म-अध्यात्म के प्रकांड विद्वान पंडित राधेश्याम अवस्थी जी के देवलोक गमन के बाद उनके निवास पर आज पोहरी विधानसभा के विधायक कैलाश कुशवाह शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विधायक कैलाश कुशवाह ने भोपाल समाचार के संपादक उपदेश अवस्थी एवं उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जाना पूरे शिवपुरी के लिए एक बड़ी आध्यात्मिक और सामाजिक क्षति है।
ज्ञात हो कि बीते 6 अक्टूबर (मंगलवार) की रात करीब 11 बजे पंडित राधेश्याम अवस्थी जी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे एक जाने-माने ज्योतिषाचार्य थे और अध्यात्म के क्षेत्र में उनका गहरा ज्ञान था।
पंडित राधेश्याम अवस्थी के निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके देवलोक गमन पर पत्रकारिता, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।