शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी की यह खबर यह दर्शाती है कि कैसे नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने अपनो का विश्वास खो दिया है इस कारण शहर की विकास की रफ्तार कछुआ छाप हो गईं। पैसा है, योजना है, लेकिन रफ्तार नदारद है! शिवपुरी में 9 सड़कों के लिए 4 बार टेंडर लगाना पड़ा और प्रगति बाजार की सड़क का एस्टीमेट एक साल से बाबूओं की टेबल पर धूल खा रहा है। अब शहर की सडको को गायत्री शर्मा की केबिनेट की एनओसी का इंतजार है।
4.09 करोड़ का पैकेज तैयार
शहर के मुख्य बाजारो की सडको सहित 9 सड़कों की हालत सुधारने के लिए 4.09 करोड़ का पैकेज तैयार है। इस पैसे से इनमें टेकरी रोड, आर्य समाज रोड, रोटरी चौराहा-माधव चौक और सर्किट हाउस रोड जैसी प्रमुख सड़कें शामिल हैं,इन सडको को तीन बार टेंडर फैल हो चुका है। कारण शहर के ठेकेदारो को अब गायत्री सरकार पर भरौसा नही रहा है।
चौथी बार टेंडर कॉल किए गए और इसमे दूसरे शहर के ठेकेदारो ने हिस्सा लिया। चौथी बार टेंडर की दर खुलने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है,इन सडको का पैकेज का ठेका श्योपुर की फर्म रमेशचंद गोयल को हुआ हैं। लेकिन पीआईसी की मंजूरी और वर्क ऑर्डर के इंतजार में सड़क निर्माण की शुरुआत अभी अटकी हुई है।
बाजार की ये तीन मुख्य सड़कें जिनका डामरीकरण होना है
9 सड़कों के पैकेज वाले इस टेंडर में शिवपुरी शहर के मुख्य बाजार (वार्ड 5) की टेकरी रोड से पालिका तक (450 मीटर), मसान बाबा से मस्जिद तक आर्य समान रोड (140 मीटर), रोटरी चौराहे से माधव चौक तक (620 मीटर) का डामरीकरण होना है। कलेक्टर कोठी के पास (वार्ड 7) पार्थ अकेडमी से सर्किट हाउस रोड तक (625 मीटर) का भी अमरीकरण होना है। बीम रोड़ से बर्मा कॉलोनी तक और वार्ड 12, 14, 25, 35 में सीसी सड़कों का निर्माण कार्य होना है।
26 मई को निरस्त हुआ था तीसरा टेंडर
2 मार्च को तीसरी बार टेंडर लगा था। टेंडर में तीन फमों ने हिस्सा लिया था। नोटिस के बाद भी ठेकेदार नहीं आए। इसलिए 26 मई 2026 को टेंडर निरस्त कर दिया गया था। चौथी बार टेंकर की दर खुल गई है। अब पीआईसी से स्वीकृति और वर्क ऑर्डर का इंतजार है। बता दें कि 9 में से 4 सड़कों का डामरीकरण व 5 का सीसी निर्माण होना है।
इधर प्रगति बाजार में सीसी रोड बननी है
प्रगति बाजार की गोयल मेडिकल स्टोर से टेकरी तक करीब 400 मीटर रोड सालों से खराब पड़ी है। एक-दो टेंडर निरस्त हो चुके हैं। आखिरी टेंडर ठेकेदार मानिकचंद जैन को हुआ है। 24 लाख की लागत से पैवर्स रोड का प्रावधान कर देने पर विरोध हुआ। पैवर्स की जगह सीसी रोड का रिवाइज एस्टीमेट एक साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार का कहना है कि रिवाइज जल्द हो जाए। तब हम सड़क बनवा देंगे।
PIC से स्वीकृति के बाद आदेश जारी होंगे
9 सड़कों के पैकेज का चौथे कॉल का टेंडर था। इसकी शुक्रवार को दर खुल गई है। पीआईसी से दर स्वीकृत होने जाएगी। अनुबंध के बाद कार्य आदेश जारी करेंगे। सड़कों का निर्माण जल्द शुरू कराएंगे।
यशवंत राठौर, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।