शिवपुरी,शिक्षको की शपथ,परीक्षा नही देगें और आवेदन भी नही भरेंगें

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। पात्रता परीक्षा यानी कि टीईटी के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी तक शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के फॉर्म नहीं भरे हैं जबकि सिर्फ दो दिन शेष है। ऐसे में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस द्वारा बुधवार को टेट परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरान प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा जन शिक्षा केंद्र आदर्श नगर में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को शपथ दिलाई गई कि वह ना तो टेट परीक्षा देंगे और ना ही परीक्षा का आवेदन भरेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा, इमरोज खान, रजनी भार्गव, राजेश ओझा, नम्रता गुप्ता, विजय पाराशर, मनोज पुरोहित आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

यह है शिक्षकों के विरोध की वजह
टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि टीईटी परीक्षा को लेकर प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक परेशान हैं। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की समय सीमा चार सितंबर नियत की गई है लेकिन शिवपुरी को छोडक़र प्रदेश के कई जिलों में अभी तक एक भी शिक्षक ने परीक्षा आवेदन नहीं भरा है।

 देश सहित प्रदेश भर के शिक्षकों के विरोध के पीछे की अहम बजह यह सामने आ रही है कि जब शिक्षकों को कार्य करते 28 साल हो गए है। ऐसे में अब उनकी परीक्षा लेना कहां तक वाजिब है। इसके अलावा आरटीई कानून 2009 में पारित हुआ और 2010 में लागू हुआ है तो फिर इसके पूर्व नौकरी में आए शिक्षकों को टेट परीक्षा दिलाना किसी भी लिहाज से न्याय संगत नहीं है। इसी विरोध के चलते शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शपथ ली गई कि ना तो वह फॉर्म भरेंगे और ना ही परीक्षा देंगे।

प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा ने जन शिक्षा केंद्र आदर्श नगर में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को शपथ दिलाई कि वह ना तो टेट परीक्षा देंगे और ना ही परीक्षा का आवेदन भरेंगे।


Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!