Shivpuri के स्टूडेंट की इंदौर मे अज्ञात बुखार से मौत, शरीर के अंगो ने काम करना बंद कर दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर मे निवास करने वाले छात्र की बीती रात इंदौर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। छात्र को पहले बुखार आया और फिर उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक ही दिन में छात्र के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। छात्र को वेंटीलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बेटे की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में है।

जानकारी के मुताबिक शहर में रहने वाले भूपेन्द्र शर्मा का 17 साल की बेटा आर्यन कुछ दिन से इंदौर में रहकर सीए की तैयारी कर रहा था। परिजन की माने तो आर्यन को एक दिन पहले सामान्य बुखार आया था। फिर उल्टी दस्त होने लगे तो आर्यन को इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद से आर्यन की हालत बिगड़ती गई। डॉक्टरों की माने तो जांच में आर्यन की किडनी से लेकर दूसरे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 

डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। करीब 20 घंटे तक जीवन बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे और शुक्रवार रात आर्यन की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि पिछले 20 दिन में इसी तरह से पहले भी बुखार व उल्टी दस्त आने के बाद दो परिवारों में चार मासूमों की मौत हो चुकी है। डॉक्टर इन मामलों में यह पता नहीं कर पाए है कि ऐसा कौन सा वायरस है जिससे दो दिन में ही नाबालिगों की मौत की घटनाएं हो रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!