नरवर मे सम्मोहन करके आधा दर्जन महिलाओ से 10 लाख के गहने उतरवा ले गई बर्तन वाली

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के नरवर थाना थाना सीमा मे आने वाले मगरौनी कस्बे में घर घर जाकर बर्तन बेचने वाली महिलाओ के दवारा सम्मोहन करने की खबर मिल रही है। इन महिलाओ के खिलाफ नरवर थाने मे आवेदन भी पहुंचा है। बर्तन बेचने वाली महिलाओ ने आधा दर्जन महिलाओ के साथ ठगी कर दी। महिलाओ का आरोप है कि उनके 10 लाख रूपए के गहने लेकर यह महिलाए गायब हो गई। 

मगरौनी कस्बे निजामपुर बाथम मोहल्ले मे रहने वाली कीर्ति बाथम ने अपने दिए गए आदेदन मे बातया कि बीते दिन करीब 1 बजे  कुछ महिलाएं बर्तन बेचने के लिए घर पहुंचीं। परिवार का आरोप है कि महिलाओं ने बर्तन बेचने के बहाने घर में प्रवेश किया और बातचीत के दौरान कथित रूप से कोई ऐसी दवा या पदार्थ इस्तेमाल किया, जिससे घर में मौजूद लोग उनके प्रभाव में आ गए,बताया जा रहा है कि यह महिला संख्या मे तीन थी,इन बर्तन महिलाओ ने इन महिलाओ को सम्मोहित कर दिया जिससे इन्होने अपने आप इन महिलाओ को गहने उतार कर दे दिए। 

इस पूरी घटना मे सबसे बडी बात यह है कि इन महिलाओ को पर 3 घंटे तक सम्मोहन का जादू छाया रहा। लगभग शाम 4 बजे इन महिलाओ का सम्मोहन टूटा जब इनको पता चला कि इन महिलाओ के साथ ठगी हो गई। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान महिलाओं ने घर में रखी नकदी के साथ कानों के टॉप्स, पायल, मंगलसूत्र, तोड़िया, बालियां और अन्य सामान कथित रूप से समेट लिया। इसके बाद सभी महिलाएं मौके से चली गईं।

पुलिस से FIR और सामान बरामद करने की मांग
शिकायत में रजनी बाथम, कीर्ति बाथम, अंगूरी बाथम और पूजा बाथम सहित अन्य महिलाओं ने नरवर थाना पुलिस से मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की मांग की हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!