Shivpuri News: पत्नि का प्रेम बना पति की मौत कारण, प्रेमी पर जबरिया जहर खिलाने का आरोप

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मायापुर थाना सीमा मे निवास करने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत होने की खबर मिल रही है। इस संदिग्ध मौत मे लव ट्राइएंगल का एक खौफनाक अंत सामने आया है। एक आशिक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसके पति को जहर दे दिया,युवक की हालत बिगडने पर उसे खनियाधाना के अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई। 

मृतक अरविंद वंशकार के पिता राय सिंह ने बताया कि इस खूनी खेल की पटकथा करीब एक साल पहले ही लिखी जा चुकी थी। अरविंद की पत्नी सपना का गांव के ही रहने वाले ब्रजेश पुरी गोस्वामी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशिकी का परवान ऐसा चढ़ा कि तीन महीने पहले ब्रजेश, सपना को अपने साथ भगा ले गया। उस वक्त सपना अपने तीन मासूम बच्चों को भी बिलखता छोड़ गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद जब सपना वापस लौटी, तो समाज की पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता हुआ और तय किया गया कि अब ब्रजेश और सपना का कोई वास्ता नहीं रहेगा।

मुर्गे की दुकान की आड़ में रची साजिश
पंचायत के फैसले के बाद कुछ दिन तो शांति रही, लेकिन ब्रजेश के सिर से आशिकी का भूत नहीं उतरा था। उसने अरविंद को धमकियां देना शुरू कर दिया। रविवार को उसने एक नई चाल चली और अरविंद के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी कि अरविंद की मुर्गे की दुकान की गंदगी उसके घर के सामने फेंकी जाती है। पुलिस अरविंद के घर पूछताछ के लिए पहुंची और उसे थाने तलब किया।

मौत का सफर, सरेराह रोका और खिलाया जहर
रविवार दोपहर को अरविंद अपनी पत्नी सपना के साथ किसी काम से खनियाधाना गया था। लौटते वक्त खनियाधाना रेस्टहाउस के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेरा, लेकिन वे किसी तरह बच निकले। इसके बाद सरकारी अस्पताल के बाहर तालाब किनारे उन्हें दोबारा रोक लिया गया। आरोप है कि यहां अरविंद और सपना के साथ जमकर मारपीट की गई। इसी हाथापाई के बीच ब्रजेश ने अरविंद को दबोच लिया और जबरन उसके मुंह में जहर की तीन गोलियां डाल दीं।

जहर के असर से तड़पता हुआ अरविंद किसी तरह पत्नी के साथ घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे खनियाधाना अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर अवस्था में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अरविंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

सोमवार को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर इस सनसनीखेज मामले की परतें उधेड़नी शुरू कर दी हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही तय करेगी कि यह सिर्फ एक हत्या थी या किसी गहरी साजिश का हिस्सा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!