Shivpuri News: फाडे गए श्रीकृष्ण जन्माष्टी के बैनर, चक्काजाम की चेतावनी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

खनियाधाना।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा  में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए लगाए गए धार्मिक बैनर और पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज यादव समाज और हिंदू समाज के लोग रविवार को खनियांधाना थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

समाजजनों के अनुसार, 29 अगस्त की शाम यादव समाज की ओर से नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर भगवान श्रीकृष्ण के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे से 11:40 बजे के बीच चार अज्ञात लोगों ने इन बैनरों को फाड़कर सड़क पर फेंक दिया। समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक बैनरों के साथ तोड़फोड़ से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
थाने में दिए आवेदन में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की गई है। समाजजनों ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम
आवेदन में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं की गई, तो यादव समाज नगर के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करेगा। समाज ने ऐसी स्थिति के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!