शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के सफाईकर्मियो की हडताल समाप्त होने की खबर मिल रही है। हडताली कलेक्टर शिवपुरी के लिखित आश्वासन के बाद काम पर वापसी करेगें। पिछले सोमवार से नगर पालिका शिवपुरी के सफाईकर्मी अपनी 11 मांगो को लेकर हडताल पर चल रहे थे। सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष ने हडतालियो को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नही माने,11 मे से 8 मांग स्वीकार कर ली थी लेकिन फिर भी हडताली मानने को तैयार नही थे।
लगातार 7 दिन शहर में झाडू डाउन होने के कारण शहर की सडको पर कूढे के ढेर लग गए थे। सडको पर विखरा कचरा सडांध मारने लगा था। इस हडताल के कारण पब्लिक भी परेशान होने लगी थी। बाजारो की सडको पर चारो ओर कचरा ही कचरा दिखाई देने लगा था,आज कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा ने हडताल कर रहे सफाई कर्मचारियो को लिखित आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगो का निराकरण 7 दिन मे पूरा कर दिया जाऐगा। कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद हडताल पर गए सभी सफाईकर्मी वापस लौटने का राजी हुए है। आज सफाई कर्मियो ने अपना आंदोलन तेज कर दिया था। आज नगर पालिका के सफाईकर्मी हाथ मे झाडू और तिरंगा लेकर सडको पर रैली के रूप मे निकले थे।
कलेक्टर ने तैयार कर लिया था बी प्लान तैयार
नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की 11 में से आठ मांगों पर सहमति व्यक्त की थी। हालांकि शेष मांगों को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ था। इसी वजह से कर्मचारियों की हड़ताल जारी थी, और शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिवपुरी में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के बाद जिला शहरी विकास अभिकरण ने जिले की सभी नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आदेश जारी किया है। इसमें प्रत्येक नगर परिषद से एक कचरा वाहन और 10 सफाई कर्मचारियों को तत्काल शिवपुरी भेजने के निर्देश दिए गए थे,लेकिन अब कलेक्टर ने आगे आकर इस हडताल को समाप्त करा दिया गया है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।