शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ठेह गांव में सोमवार को 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला खेत पर घास काटने गई थी। परिजनों के अनुसार, वहां घास बांधने के लिए लाई गई रस्सी से पेड़ पर फंदा लगाया गया था। मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
घास काटने खेत पर गई थी महिला
ठेह गांव निवासी संपत धाकड़ पत्नी दिलीप धाकड़ सोमवार सुबह खेत पर घास काटने गई थीं। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर घास काटने के बाद उन्होंने घास बांधने के लिए लाई गई रस्सी का इस्तेमाल किया। बाद में वह खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिलीं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी गई। सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।शव को नीचे उतरवाया। बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
मायके पक्ष के लोगों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए गहन जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम स्थल पर महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।