Shivpuri News: रिटायर्ड कर्मचारी के घर 28 लाख की चोरी, सोता रहा परिवार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा मे सिथत सेमरी गांव मे निवास करने वाले पुरातत्व विभाग कर्मचारी के घर मे चोरी होने की खबर मिल रही है। बताया जा रह है कि चोरो ने गृह प्रवेश किया और नकदी सहित गहनो से भरी पेटी उठाकर ले गए। वारदात के समय परिवार गहरी नींद मे सो रहा था।
सुबह जब चोरी होने की जानकारी मिली,पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआना किया ओर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम सेमरी निवासी कृपाशंकर श्रीवास्तव पुरातत्व विभाग से अटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी विमला श्रीवास्तव, बड़ा बेटा और भांजा गांव में रहते हैं। उनके दो अन्य बेटे पिछोर में रहते हैं। परिवार के मुताबिक बड़े बेटे गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक मरीज को देखकर घर लौटे थे। इसके बाद खाना खाकर सभी अपने-अपने स्थान पर सो गए। रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच किसी समय अज्ञात चोर घर में दाखिल हुआ और सीधे विमला श्रीवास्तव के कमरे तक पहुंच गया। बदमाश ने कमरे में रखी जेवर और नकदी से भरी पेटी उठाई और घर से बाहर निकल गया। परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घर से 500-600 मीटर दूर मिला चोरी का सामान
वारदात को अंजाम देने के बाद घर मे घुसे चोर पेटी को घर से करीब 500 से 600 मीटर दूर ले गया। वहां उसने पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरों के खाली डिब्बे और अन्य सामान वहीं छोड़ दिया। सुबह जब परिवार को चोरी का पता चला तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आसपास तलाश की तो चोरी की पेटी और जेवरों के खाली डिब्बे घर से कुछ दूरी पर पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

चार हार से लेकर अंगूठियां और पायल तक चोरी
परिजनों के अनुसार, चोर घर से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण ले गया है। चोरी गए सामान में डेढ़-डेढ़ तोले के चार सोने के हार, करीब एक-एक तोले की तीन चैन, 11 अंगूठियां, तीन जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी बाला, बेंदी, झुमकी और मनचली शामिल हैं। इसके अलावा करीब आधा किलो चांदी की पायल, 350-350 ग्राम की दो करधौनी, करीब 400 ग्राम की एक करधौनी, अन्य पायल और बिछिया भी चोरी होने की बात सामने आई है। परिजनों ने चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई है।

मकान की नींव के लिए निकाले थे 5 लाख रुपए
चोरी में सिर्फ जेवर ही नहीं, बल्कि 5 लाख रुपए नकद भी बदमाश ले गया। परिवार के सदस्य विनय श्रीवास्तव के मुताबिक यह रकम पिछोर में मकान बनवाने के लिए नींव भरवाने के उद्देश्य से निकाली गई थी। इस तरह करीब 23 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 5 लाख रुपए नकद, यानी कुल करीब 28 लाख रुपए की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच, बदमाश की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद पिछोर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!