शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के बैराड थाने मे एक युवक पर एफआईआर करते हुए जेल भेज दिया है। आरोप है कि युवक ने सेक्सुअल हरासमेंट पीडिता के फोटो वायरल कर दिए,जिससे उसकी पहचान उजागर हो गई। नाबालिग पीडिता के परिजनो की शिकायत पर युवक पर मामला दर्ज किा गया था।
जानकारी के मुताबिक, एक पिता ने बैराड़ थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम नदौरा निवासी अभिषेक उर्फ भूरा धाकड़ ने नाबालिग लड़की के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दिए। इससे नाबालिग की सार्वजनिक पहचान उजागर हो गई। पहले भी अभिषेक नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। बैराड़ थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज है।
पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया। बयान लिए। कोर्ट में बयान कराए थे। बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर आरोपी अभिषेक को जेल भेज दिया था। कोर्ट से जमानत लेकर जेल से छूटे अभिषेक उर्फ भूरा की सोशल मीडिया आईडी के स्टेटस पर 22 जुलाई को नाबालिग के साथ फोटो नजर आए। पुलिस ने स्क्रीनशॉट के आधार पर आरोपी अभिषेक उर्फ भूरा धाकड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 49, पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12, और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।