शिवपुरी,शहर से गायब नाबालिग 800 किलोमीटर दूर 50 दिन बाद मिली,युवक सलाखो के पीछे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा से गायब हुई नाबालिग को अंत:सिटी कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर दिया है। नाबालिग को गुजराज की राजधानी अहमदाबाद से बरामद किया है साथ मे नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर​ लिया है। अपहत्त के बयान लेने के बाद आरोपी युवक पर मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के ओदश पर जेल भेज दिया गया है। 

बीते  4 जुलाई को सिटी कोतवाली की सीमा मे रहने वाली नाबालिग अपने घर से गायब हो गई थी। बेटी को घर से लापता होने के बाद परिजनो ने अपने स्तर पर तलाश की,लेकिन जब ना​बालिग को कोई सुराग नही मिला तो परिजनो ने कोतवाली पहुंचकर बेटी के गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए उसकी खोजबीन शुरू कर दी। 

पुलिस टीम ने सबसे पहले तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके साथ ही लापता बच्ची और संदिग्धों के परिजनों, दोस्तों व परिचितों से सघन पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे, जिनका तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़ रहा था।

800 किलोमीटर दूर मिली सफलता
सुराग मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत 800 किलोमीटर दूर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय सूत्रों की मदद से एक सटीक ऑपरेशन चलाया और 14 अगस्त को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से ही पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नरेंद्र राठौर (उम्र 19 वर्ष, निवासी मनियर, शिवपुरी) को धर दबोचा।

आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
पुलिस आरोपी नरेंद्र राठौर और नाबालिग को लेकर वापस शिवपुरी लौटी। कागजी कार्रवाई और आवश्यक मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, 40 दिन बाद अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम के इस त्वरित व सफल ऑपरेशन की जमकर सराहना की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!