शिवपुरी,खर्चे के लिए पैसे मांगने पर अरविंद को उसके पिता ने डंडे से सिर फोड दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा मे आने वाले एक गांव मे एक पिता ने अपने बेटे को इसलिए डंडे से मारपीट कर दी। पिता की डंडे से मारपीट के कारण पुत्र घायल हो गया और सीधे अपनी पत्नि को लेकर थाने पहुंच गया,पुलिस ने घायल पुत्र की शिकायत पर पिता के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 


थाना करैरा थाना सीमा मे आने वाला गांव रामनगर गधाई मे निवास करने वाले अरविंद जाटव उम्र 24 वर्ष ने करैरा पुलिस को बताया कि बीते रोज शाम के 5 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी समय उसके पिता हरनाम सिंह वहां आए। अरविन्द ने जब उनसे अपने खर्चे के लिए पैसों की मांग की, तो पिता हरनाम सिंह अचानक भड़क गए और उसे गालियां देने लगे। जब अरविन्द ने गालियां देने से मना किया, तो क्रोधित होकर पिता ने पास रखे डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में अरविन्द के सिर और दाहिने हाथ के पंजे में गंभीर चोटें आईं।

इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद अरविन्द की पत्नी सोमवती जाटव और उसकी मां रामकली जाटव ने अपनी आंखों से देखा। घटना के बाद खून से लथपथ घायल अरविन्द अपनी पत्नी के साथ करैरा पुलिस थाने पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की जुबानी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!