शिवपुरी,दरवाजे के सामने पहुंच गया मिस्टर मगरमच्छ,महिलाए ओर बच्चे घरो मे हुए कैद

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। इस साल का आषाढ सूखा निकला था लेकिन सावन माह शुरू होते ही बादल शिवपुरी जिले मे झमाझम बरस रहे है,पिछले 4 दिना से बादलो ने शिवपुरी का अपना परमानेंट एड्रेस बना लिया है,लगातार हो बारिश के कारण इस बार मानसून काल मे शिवपुरी शहर का प्रमुख पर्यटक स्थल का झरना अब कदंने लगा है,झरने के बहने की खबर सुनकर पर्यटक सैलानी प्रकृति का आंनद लेने पहुंच रहे है,बारिश के कारण नाले भी उफनने लगे है इस कारण ​अब मगरमच्छ भी कॉलोनियो मे भ्रमण करते हुए दिखाई देने लगे है। बीते शाम एक विशालकाय मगरमच्छ रिहायशी इलाके मे घुस आया। 
 
दरवाजे पर मगरमच्छ देख सहम गए लोग
बुधवार की तेज बारिश के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक उफनते नाले से निकलकर करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ सीधे आबादी वाले क्षेत्र में जा पहुंचा। एक घर के ठीक सामने इस विशालकाय जीव को रेंगते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए। गनीमत यह रही कि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना कोई छेड़छाड़ किए तुरंत वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन: चांदपाठा झील में मिली नई पनाह
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने भारी भीड़ और बारिश के बीच कड़ी मशक्कत और पूरी सावधानी के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद इस 6 फीट लंबे मगरमच्छ को माधव नेशनल पार्क (टाइगर रिजर्व) ले जाया गया, जहां उसे चांदपाठा झील के प्राकृतिक और सुरक्षित आवास में छोड़ दिया गया।

पहली बार बहा भदैया कुंड का मनमोहक झरना
मगरमच्छ की दहशत से इतर, बारिश ने शिवपुरी को एक खूबसूरत तोहफा भी दिया है। मंगलवार रात से शुरू हुए बारिश के दौर ने शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भदैया कुंड में नई जान फूंक दी है। बुधवार रात इस सीजन में पहली बार भदैया कुंड का प्राकृतिक झरना कल-कल कर बहने लगा। लंबे समय से शांत पड़े इस झरने में पानी आने से यहां का नजारा बेहद विहंगम हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने पर झरने का वेग और बढ़ेगा, जिससे यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

शुक्रवार को भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'
मौसम विभाग ने शिवपुरी और इसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों, रपटों और झरनों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे तेज बहाव वाले स्थानों, उफनती नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और पूरी सावधानी बरतें। भू-अभिलेख विभाग के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो शिवपुरी जिले में इस साल अब तक 445.49 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!