Shivpuri की राजनीति मे Gen Z का असर, कोलारस विधायक की वायरल वीडियो ने लगाई मोहर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी मे अब जेन जी का असर देखने को मिल रहा हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा  कोलारस मंडल की मासिक बैठक मे दिखा, जब विधायक महोदय ने बैठक के विषय को आउट कर सोशल पर एक भाषण दिया है,अब राजनीतिक पंडितो का कहना है कि जेन जी का असर अब शिवपुरी मे भी दिखने लगा है। 

पहले समझे मामले को क्या कहा विधायक महोदय ने 
शुक्रवार को टामकी में मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास जयंती की तैयारी पर चर्चा होनी थी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने की, मंडल प्रभारी जितेंद्र जैन गोटू भी मौजूद थे। इसी दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को नया टास्क दे दिया। वायरल वीडियो में विधायक साफ कहते सुनाई दे रहे हैं। 

मंडल अध्यक्ष जी, आज की तारीख में यह देखो बूथ केंद्र प्रभारियों के कितने फालोअर्स हैं और अगले महीने पता करो इन्होंने एक महीने में कितने बढ़ाए। फिर अगले महीने दोबारा चेक करो। फेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर सक्रिय रहें। बूथ केंद्र अध्यक्ष के एक हजार फालोअर, समिति केंद्र अध्यक्ष के 5 हजार फालोअर्स होने चाहिए और मंडल अध्यक्ष के 25 हजार फालोअर्स होने चाहिए, जब वह मंडल अध्यक्ष कहलाने लायक हैं। उन्होंने कहा कि, यह इंटरनेट मीडिया का जमाना है।

बिना किसी नेतृत्व और नेता के सरकार को पछाड दिया
जंतर मंतर पर जेन जी के आंदोलन ने विचारको को सोचने पर मजबूर कर दिया। युवाओ की मौज मस्ती भरी जिंदगी सरकार को लेकर क्या सोच रही है। इस आंदोलन मे बच्चो ने जो मिमस बनाए वह भाजपा की पूरी की पूरी आईटी सेल पर भारी पड गए। जेन जी की सोशल पर उठी सुनामी मे भाजपा की आईटी सेल तिनके तरह उड गई,हालाकि कुछ पोस्ट और वायरल वीडियो अपत्तिजनक रहे है,लेकिन फिर भी जेन जी जाग रहा है इसलिए भाजपा अब यूथ के लिए नए कॉन्सप्ट तैयार करने की तैयारी कर रही है। 

इसलिए विधायक महोदय को लगा कि अब सोशल की सुनामी का जमाना है,लेकिन हमे राजनीतिक पार्टीयो को यह भी सोचना होगा,आंदोलन ओर काम करने के लिए सडक पर आना होगा,जैसा कि जेन जी जंतर मंतर पर जाकर बैठ गया,काम करोगें धरातल पर जब ही आप सोशल पर छा सकते हो। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!