शिवपुरी में ग्रीनको सोलर कंपनी ने किया किसानो की 400 बीघा जमीन पर कब्जा, शिकायत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी तहलसील क्षेत्र मे 
हैदरावाद  की ग्रीनको ग्रुप ने लगभग 1 हजार बीघा से अधिक की भूमि पर सौलर प्लांट लगाया था यह प्लांट 10 साल पूर्व​ स्थापित किया गया था। बडी संख्या मे कंपनी ने किसानो की जमीन खरीदी थी। इस जमीन मे विवाद निकलकर सामने आया है। शिवपुरी की शिवयोग कंपनी सहित आधा ​सैकडा किसानो ने इस कंपनी के खिलाफ आज मंगलवार को जनसुनवाई में एक शिकायती आवेदन दिया है। किसानो का आरोप है कि कंपृनी ने हमारी लगभग 400 बीघा कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया है। 

शिकायत में आवेदको ने बताया है कि उसकी कंपनी के स्वामित्व वाली कृषि भूमि शिवपुरी तहसील के भैसाना,जसरापुर,विजरावन और अमरखौआ ग्रामों में स्थित है। आवेदन में बड़ी संख्या में सर्वे नंबर और उनके रकबे का उल्लेख करते हुए जमीन का विवरण दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह भूमि कृषि उपयोग की है, लेकिन संबंधित कंपनी ने उस पर सोलर प्लांट स्थापित कर दिया है।

आवेदक का आरोप है कि उसकी अनुमति के बिना कृषि भूमि पर सोलर प्लांट लगाने के साथ ही कंपनी ने जमीन पर अपना कब्जा कर लिया है। जब उसने कंपनी के कर्मचारियों से कृषि भूमि पर लगाए गए सोलर प्लांट को हटाने के लिए कहा तो कथित रूप से उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों ने उसे जमीन पर कब्जा किए जाने की बात कहते हुए अपने स्तर पर कार्रवाई करने की चुनौती दी।

कृषि भूमि के व्यावसायिक उपयोग का आरोप
शिकायतकर्ताओ ने प्रशासन के समक्ष एक गंभीर सवाल भी उठाया है। उसका कहना है कि जिस भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए होना चाहिए, उस पर सोलर प्लांट स्थापित कर व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कृषि भूमि का बिना डायवर्सन कराए व्यावसायिक उपयोग किए जाने से शासन को राजस्व की भी हानि हो रही है। आवेदक के मुताबिक कंपनी के कब्जे के कारण वह अपनी भूमि पर कृषि कार्य नहीं कर पा रहा है। इससे उसे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन से कब्जा हटाने और जांच की मांग
आवेदन में संबंधित कृषि भूमि से सोलर प्लांट हटाने तथा कंपनी का कथित अवैध कब्जा समाप्त कराने की मांग की गई है। साथ ही भूमि के उपयोग, डायवर्सन और राजस्व नियमों के पालन की जांच कराए जाने की मांग भी उठाई गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!