करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा मे आने वाले सिल्लारपुर गांव मे एक मारपीट का मामला समाने आया है। यह मारपीट का मामला समान्य नही है इस मामले मे पीडीएस का घोटाला और कंट्रोल संचालक का भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी सामने आ रही है। पीडित का आरोप है कि वह राशन लेने गया था और राशन कम तोलने और पूरा राशन लेने को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में उसके साथ मारपीट की गई और उल्टा उसी पर मामला दर्ज करवा दिया। पीडित का कहना है कि उसकी ओर से करैरा थाना पुलिस ने एनसीआर काट दी,बीते रोज राशन की गडबडी मिलने पर एक कंट्रोल संचालक को जेल भेज दिया था,इस घटना को अभी एक दिन नही निकला उससे पहले फिर कंट्रोल संचालक की राशन चोरी करने का मामला सामने आ गया।
नीरज केवट के अनुसार, 20 अगस्त की ग्राम सिल्लारपुर स्थित राशन दुकान पर वह राशन वितरण को लेकर जानकारी मांग रहा था। इसी दौरान राशन सेल्समैन प्रकाश लोधी और वर्तमान सरपंच अरविंद लोधी से विवाद हो गया। आरोप है कि उसका मोबाइल जबरन छीनकर तोड़ दिया गया और इसके बाद लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की गई। नीरज का कहना है कि बाद में नन्दराम उर्फ चाली राजा लोधी सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।
नीरज ने अपनी शिकायत में बताया कि मारपीट से उसकी पीठ, हाथ की उंगली, आंख के नीचे, कान के पीछे, होंठ और पैर में चोटें आईं। उसकी मां राजावती केवट और चाची जूली केवट ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। नीरज का आरोप है कि उसने राशन वितरण में कम राशन दिए जाने का विरोध किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से प्रकाश लोधी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि राशन वितरण के दौरान नीरज केवट ने गाली-गलौज की और राशन वितरण की मशीन छीनकर जमीन पर पटक दी, जिससे मशीन टूट गई। शिकायत के अनुसार नीरज ने प्रकाश के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अरविंद लोधी और नन्दराम लोधी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में पुलिस ने प्रकाश लोधी की शिकायत पर नीरज केवट के खिलाफ FIR दर्ज की है, जबकि नीरज की ओर से NCR दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। नीरज पक्ष का आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट हुई, लेकिन कार्रवाई उसके ही खिलाफ कर दी गई। नीरज पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक रमेश खटीक के हस्तक्षेप के बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है,बताया जा रहा है कि नीरज लोधी के पक्ष ने आज एसपी शिवपुरी को इस मामले की शिकायत भी की हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।