शिवपुरी। शिवपुरी जिला दंड अधिकारी अर्पित वर्मा ने जिले के 3 आदतन अपराधियो को जिलाबदर करने की कार्रवाई की है। इन तीनो बदमाशा को 6 महिने लिए ताडीपार की सजा दी है,यह बदमाश शिवपुरी जिला सहित 7 जिलों के दरवाजे के लिए नो एंट्री का आदेश हुआ है साथ मे इनको प्रत्येक माह में अपने निवास स्थान की जानकारी हर माह रजिस्टर्ड डाक से संबंधित थाने को देनी होगी।
आइए जानते हैं इनके काले कारनामों का कच्चा-चिट्ठा
अकरम शाह (सतनवाड़ा थाना क्षेत्र), नरवर तिराहा निवासी अकरम शाह हाल ही में पूरे शहर में चर्चा का विषय बना था। इस पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का गंभीर आरोप था। बाद में लड़की के परिजनों ने इसे एक लॉज से रंगे हाथों पकड़ा था। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़का था कि शहर में इस आरोपी का जुलूस तक निकाला गया था।
अरविंद गुर्जर (फिजिकल थाना क्षेत्र), करोंदी कॉलोनी का रहने वाला अरविंद गुर्जर अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है। इसका नाम तब सबसे ज्यादा उछला, जब इसने नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर के साथ सरेआम मारपीट की थी। एक जनप्रतिनिधि पर हाथ उठाने के मामले ने पुलिस को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
दिनेश उर्फ लल्लू परिहार (बदरवास थाना क्षेत्र), इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला दिनेश उर्फ लल्लू एक पुराना आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पिछले कई सालों से अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।
कलेक्टर के आदेशानुसार, इन तीनों अपराधियों को केवल शिवपुरी ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती जिलों— ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया और गुना की सीमाओं से भी पूरी तरह बाहर रहना होगा। यदि ये इन क्षेत्रों में भटकते हुए भी पाए गए, तो इनके खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर महीने देनी होगी लोकेशन,इन अपराधियों को अपने नए निवास स्थान की पूरी जानकारी हर महीने 'रजिस्टर्ड डाक' के माध्यम से संबंधित थाने को भेजनी होगी।
पेशी के लिए लेनी होगी परमिशन, यदि न्यायालय में इनके किसी पुराने मामले की पेशी होती है, तो इन्हें सीधे जिले में घुसने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए इन्हें पहले संबंधित थाना प्रभारी और एसपी (SP) को पूर्व सूचना देकर लिखित अनुमति लेनी होगी। पेशी खत्म होते ही इन्हें तुरंत जिले की सीमा से बाहर जाना होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।