राजेंद्र बाथम सतनवाडा। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना सीमा में स्थित पाठक होटल के पास स्थित एनएच 46 हाइवे पर बनी एक पुलिया से एक ट्रक जा टकराया,इस घटना मे ट्रक 3 टूकडो मे टूट गया,इस घटना में ट्रक में सवार चालक व कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि चालक का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुआ हैं, मुंबई से रबर लोड कर मुरैना जिले के बामौर स्थित सीमेंट प्लांट की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन ग्राम कांकर के पास एनएच 46 हाईवे पर बनी पुलिया के समीप पहुंचा, चालक को नींद का झोंका आ गया। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक सीधे पुलिया से जा टकराया। यह भिंडत इतनी तेज थी की ट्रक 3 टूकडो पर टूट गया और ट्रक का केबिन चकनाचूर हो गया। इस हादसे मे चालक मदनलाल पुत्र गोवर्धन, निवासी तहसील भानपुरा, जिला मंदसौर तथा उसके साथ बैठे कंडक्टर मंगल पुत्र मुन्नालाल भानेडा (35 वर्ष), निवासी तहसील भानपुरा, जिला मंदसौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तुरंत पहुंचकर कराया रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही सतनवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कंडक्टर मंगल भानेडा ने दम तोड़ दिया। वहीं चालक मदनलाल का उपचार जारी है।
मुंबई से मुरैना जा रहा था ट्रक
सतनवाड़ा थाना के एएसआई रफीक मोहम्मद एवं ट्रक मालिक साहनबिक खान के अनुसार ट्रक मुंबई से रबर लेकर मुरैना जिले के बामौर स्थित सीमेंट प्लांट जा रहा था। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आया नींद का झोंका माना जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।