शिवपुरी को मिली नई स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ आकांक्षा नवजीवन हॉस्पिटल में देंगी सेवाएं

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है। नवजीवन हॉस्पिटल, घोड़ा चौराहा, पोहरी बस स्टैंड रोड पर अब प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा अग्रवाल दुबे (MBBS, MS) अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. दुबे इससे पहले SVRS मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

डॉ. आकांक्षा अग्रवाल दुबे महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के साथ-साथ सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी, दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से बच्चेदानी के ऑपरेशन, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक परामर्श और बांझपन (इन्फर्टिलिटी) के इलाज में विशेषज्ञता रखती हैं।

इसके अलावा वे सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन, बच्चेदानी और अंडाशय से संबंधित बीमारियों का उपचार, बंद ट्यूब खोलने की सर्जरी तथा विवाह पूर्व एवं विवाह पश्चात स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परामर्श ले सकते हैं। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 8839022630 और 9109225656 पर संपर्क किया जा सकता है। नवजीवन हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि अनुभवी विशेषज्ञ के जुड़ने से अब शिवपुरी और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोगों के लिए बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!