शिवपुरी,पालतु कुत्ते की हत्या,लाश को लेकर पहुंचे थाने, मामला दर्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना सीमा मे स्थित शांति नगर मे एक पालतु कुत्ते की हत्या का मामला सामने आया है,कुत्ते की मालिक फैमिली का आरोप है कि उसकी लाठियो से पीट पीटकर हत्या कर दीं। आठ माह का लेब्राडोर नस्ल का पालतु कुत्ता गुरूवार की शाम से घर से गायब हो गया था। सुबह कुत्ते की लाश मिली,कुत्ता की हत्या की लिखित शिकायत की गई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


शांति नगर निवासी प्रीति परिहार ने पड़ोस में रहने वाले आरओ प्लांट संचालक मूलचंद खटीक, उनके बेटे गोलू और ड्राइवर पर अपने आठ माह के लेब्राडोर को लाठियों से पीटकर मार डालने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाना खाने के बाद घर से निकला था लेब्राडोर
प्रीति परिहार ने बताया कि गुरुवार शाम उनका आठ माह का लेब्राडोर घर से चला गया था। कुछ देर बाद वह झींगुरा स्थित दिव्यांश आरओ प्लांट के संचालक मूलचंद खटीक के घर की तरफ चला गया। महिला के मुताबिक इसके बाद कुत्ता वापस घर नहीं आया। शुरुआत में परिवार ने माना कि वह आसपास ही घूम रहा होगा और थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवार की चिंता बढ़ गई।

रातभर तलाश के बाद मिली हत्या की खबर
प्रीति के अनुसार परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाके में कुत्ते की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें आसपास के लोगों से कथित तौर पर जानकारी मिली कि उनके पालतू कुत्ते को पीटकर मार दिया गया है। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि कुत्ते के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद वह कथित घटना की जानकारी लेने आरोपियों के घर पहुंचीं।

लाठियों से पीटने का आरोप
प्रीति परिहार ने आरोप लगाया कि मूलचंद खटीक, उनके बेटे गोलू और ड्राइवर ने मिलकर उनके लेब्राडोर को लाठियों से पीटा। महिला का दावा है कि मारपीट के दौरान कुत्ते की मौत हो गई।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कुत्ते के शव को वहां से दूर फेंक दिया गया, ताकि मामले की जानकारी किसी को न हो सके। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

शव मिला तो फूट पड़ा महिला का गुस्सा
शुक्रवार सुबह प्रीति परिहार को अपने पालतू लेब्राडोर का शव पड़ा हुआ मिला। शव देखते ही परिवार में मातम छा गया। महिला का कहना है कि जिस कुत्ते को उन्होंने आठ महीने से परिवार के सदस्य की तरह पाला था, उसकी इस तरह मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद वह कुत्ते का शव लेकर फिजिकल थाने पहुंचीं और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

फिजीकल थाना पुसिस  ने आरोपियो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही इस धारा में दोषी पाए जाने पर इसमें 5 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।







Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!